*लूट सको तो लूट लो सरपंच सचिव की मनमानी अफसरों की छूट*

कोटा बिलासपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट
*GLOBAL NEWS EXCLUSIVE | 09 अक्टूबर 2026*
*स्थान करगीरोड (कोटा) जिला बिलासपुर ग्राम पंचायत लालपुर का मामला*

शिकायत पर कार्यवाही जीरो इसलिए सचिव सरपंच की हौसले बुलंद
करा रोपण अधिकारी क्या करते हैं ग्राम पंचायत स्तर पर करारोपण अधिकारी (या आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी) का मुख्य कार्य ग्राम पंचायत के करों, शुल्कों और राजस्व का निर्धारण, संग्रहण और वित्तीय लेखा-जोखा की जांच करना होता है।उनको तो सभी पंचायत में जाकर बिल वाउचर देखा जोखाकी जांच करना चाहिए उनके द्वारा सचिव सरपंच को जनपद पंचायत बुला लिया जाता है फाइल लेकर इतना बड़ा भ्रष्टाचार कैसे हुआ
लालपुर में 15वें वित्त में 13.50 लाख का गड़बड़झाला, सरपंच-सचिव पर गबन का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग
कोटा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। जनपद सदस्य अरविंद जयसवाल ने संकल्प शिविर में जिला कलेक्टर के सामने सरपंच और सचिव पर 15वें वित्त की राशि में 13 लाख 50 हजार रुपए की वित्तीय अनियमितता* का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है।
आरोप?जनपद सदस्य अरविंद जयसवाल ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि मार्च 2026 से सितंबर 2026 तक ग्राम पंचायत लालपुर में सरपंच ममता बाई मेश्राम एवं पंचायत सचिव द्वारा 15वें वित्त योजना के तहत लगभग 13,50,000 रुपए का आहरण कर लिया गया। आरोप है कि न तो सीमेंट खरीदी हुई, न ही स्थल पर कोई निर्माण कार्य हुआ। भौतिक सत्यापन में कार्यस्थल पर कार्य शून्य पाया गया।
*पहले भी जांच, पर कार्रवाई शून्य*
इससे पूर्व भी वर्तमान सरपंच के कार्यकाल की वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए जिला कार्यालय से टीम गठित की गई थी। कार्यालय उपसंचालक, जिला पंचायत बिलासपुर के पत्र क्रमांक 57, दिनांक 09/01/2026 के द्वारा सरपंच/सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन आज तक कोई लिखित जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और विभागीय अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
जयसवाल का आरोप है कि अधिकारियों के संरक्षण के कारण ही सरपंच-सचिव बेखौफ होकर शासन की आंखों में धूल झोंक रहे हैं और विगत 3 माह में ही 13.50 लाख की राशि गबन कर ली गई।
*करोड़ों की RCC वसूली भी बकाया*
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि कोटा जनपद अंतर्गत कई सरपंच-सचिव, करारोपण अधिकारियों पर RCC के तहत करोड़ों रुपए की वसूली बकाया है, पर वसूली नहीं हो रही है। कई बार तो CEO ही आरोपियों को जांच अधिकारी बना देते हैं।CEO ने फोन रिसीव नहीं किया इस संबंध में कोटा जनपद पंचायत *CEO युवराज सिन्हा* से पक्ष लेने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, पर हमेशा की तरह उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
मांग: EOW जांच और निलंबन
जनपद सदस्य अरविंद जयसवाल ने संकल्प शिविर के माध्यम से जिला कलेक्टर से मांग की है कि लालपुर में हुए 13.50 लाख सहित पूर्व की राशि के गबन की पारदर्शी जांच कर सरपंच-सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।


