*ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा वन माफिया पर शिकंजा डीएफओ नीरज यादव की टीम ने 1.024 घनमीटर सागौन जप्त किया*

*बिलासपुर/ करगीरोड कोटा ग्लोबल न्यूज संपादक हरीश चौबे की कलम से*
*डीएफओ नीरज यादव के निर्देश पर करगी रोड वन परिक्षेत्र में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई*

डीएफओ नीरज यादव ने स्पष्ट कहा है कि वन अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा क्षेत्र में लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी
*कोटा लमकेना 03 अक्टूबर 2026 शनिवार*
बिलासपुर वन वृत्त में अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पांडेय के मार्गदर्शन एवं वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) बिलासपुर नीरज यादव के विशेष निर्देश पर करगी रोड कोटा वन परिक्षेत्र में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
*ऐसे हुई कार्रवाई *
उप वनमंडल अधिकारी कोटा अनिल भास्करन के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा नितिन लहरे के नेतृत्व में दिनांक 03.10.2026 को माननीय न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया।
सर्च वारंट के आधार पर वन परिक्षेत्र कोटा, उड़नदस्ता बिलासपुर एवं कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम लमकेना निवासी आरोपी सुरेश खांडे पिता रेशम खांडे के घर और बाड़ी में अचानक दबिश दी।
टीम ने मौके से अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों का जखीरा बरामद किया
– 01 नग मिनी आरा मशीन
– 01 नग इलेक्ट्रिक चेन सॉ मशीन
– 01 नग रमदा मशीन
– बढ़ईगिरी के अन्य औजार
– सागौन, साल एवं मिश्रित चिरान कुल 1.024 घनमीटर
जप्त सामग्री को तुरंत सेल डिपो कोटा सुरक्षित भिजवा दिया गया है। वन विभाग के अनुसार जप्त लकड़ी और मशीनों की बाजार कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है।
*आरोपी फरार प्रकरण दर्ज *
कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी सुरेश खांडे वन अमले के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने उसके विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 17789/02 दिनांक 03/10/2026 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं में जांच शुरू कर दी है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।
*कार्यवाही में इनकी रही अहम भूमिका *
इस सफल संयुक्त कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी ऋतु साहू, वनक्षेत्रपाल शिव कुमार नाग, वनपाल लोकमणी त्रिपाठी, संगीत तिर्की जॉन केनेडी सुनील जायसवाल परिक्षेत्र सहायक कोटा संतोष यादव, परि. सहा. अमाली सुरेश बंजारे, वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, उदय श्रीवास्तव, देव यादव, दैनिक श्रमिक रवि साहू, रविदास मानिकपुरी, रविन्द्र मानिकपुरी, लखन केंवट तथा थाना कोटा से आरक्षक विनोद यादव एवं उमाशंकर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

जप्त सागौन चिरान एवं उपकरण