ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार सीएमएचओ की सह पर*

*बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+ 91314 86054*

बेलगाम बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का अड्डा बना बिल्हा – CMHO का संरक्षण, मंत्री की चुप्पी, जांच कौन करेगा?

*GLOBAL NEWS बड़ा एक्सपोज | 09 अक्टूबर 2026*

लूट सको तो लूट लो चारागाह बना बिल्हा CHC, CMHO बिलासपुर चला रहा हैं भ्रष्टाचार

बिल्हा/बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं कागजों पर चल रही हैं और CHC बिल्हा लूट का अड्डा बना हुआ है। आरोप है कि CMHO बिलासपुर खुद नीति विरुद्ध काम कर रहे हैं और BMO, BPM को भी वही सिखा रहे हैं।

मिले दस्तावेजों में कई गंभीर आरोप सामने आए हैं

1. बिना नंबर की एंबुलेंस का खेल*
विगत सालों से बिना पंजीयन नंबर की एंबुलेंसों का उपयोग खुद CMHO कार्यालय कर रहा है और यही काम करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों (BMO) को संरक्षण दिया जा रहा है।

2. पल्स पोलियो का पैसा हजम?*
जिले भर के कर्मचारियों ने पल्स पोलियो कार्यक्रम में ड्यूटी की, लेकिन किसी को भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया। उल्टा बिना अपराध के कई कर्मचारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोक दी गई।

3. बर्खास्त कर्मचारी से ड्यूटी, फिर संरक्षण
मिशन संचालक द्वारा जिस कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई, उससे आज भी अवैध रूप से काम लिया जा रहा है और उसके द्वारा किए जा रहे वित्तीय घोटाले पर पर्दा डाला जा रहा है। यही हाल JDS मद का है जो BMO/BPM का चारागाह बन चुका है।

4. डॉक्टर गायब, वेतन हाजिर – दो बड़े नाम

डॉ. रक्षित जोगी (ENT विशेषज्ञ, पदस्थापना CHC बिल्हा)आरोप है कि CMHO द्वारा अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक हर माह का फर्जी पे-डाटा बनाकर BMO बिल्हा को भेजा गया और दबाव डालकर बिना ड्यूटी के वेतन आहरित करवाया गया।

डॉ. सौरभ शर्मा (आयुष चिकित्सक, चिरायु योजना, मुख्यालय CHC बिल्हा) इनका काम रोज गांव के स्कूलों में बच्चों का हेल्थ चेकअप करना है। संलग्नीकरण खत्म होने के बाद इन्होंने BMO बिल्हा में उपस्थिति दी, लेकिन अप्रैल 2026 से ये जिला कार्यालय में CMHO के आसपास घूमते दिख रहे हैं। BMO ने पे-डाटा नहीं भेजा, फिर भी NHM शाखा से मिलीभगत कर *बिना पे-डाटा के ही वेतन आहरण* करा लिया गया। यानी स्कूल में बच्चा बीमार, और डॉक्टर का वेतन जारी।

सवाल उठता है जब CMHO खुद शासन के नियमों को ताक पर रखकर अपात्रों को वेतन और सुविधा दे रहे हैं, तो दूसरे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कौन करेगा?

इसी का नतीजा है कि बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में अराजकता है। मरीज परेशान हैं और फाइलों में सब कुछ चंगा दिखाया जा रहा है।

बिल्हा क्षेत्र ग्रामीणों की मांग माननीय स्वास्थ्य मंत्री, विभाग प्रमुख और कलेक्टर बिलासपुर इस पूरे रैकेट का EOW जांच कराएं और गायब डॉक्टरों से वसूले गए वेतन की वसूली कर कानूनी कार्रवाई की जाए

Latest
*बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार सीएमएचओ की सह पर*
*भाटापारा में इस बार 51 फीट का रावण 1 घंटे तक आतिशबाजी LED पर होगा लाइव*
*भाटापारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है* *अमरकंटक में विश्व कल्याण हेतु शुरू हुआ भव्य श्री गायत्री महायज्ञ* *भ्रष्टाचार का दीप BMO के चहेते पर 1.80 लाख डकारने का आरोप* *Pwd इंजीनियर ने कहा नोटिस दिया गया ठेकेदार को नाली सुधार के लिए* * राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद  शिवरतन शर्मा* *अमरकंटक के गीता स्वाध्याय मंदिर का 25वां निर्माण महोत्सव सम्पन्न* *कोण्डागांव साइबर जागृति अभियान* *जनसेवा का नया अंदाज आंगन तक पहुंचे अध्यक्ष सुनी माताओं की बात*