*भाटापारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है*

*GLOBAL NEWS भाटापारा 07 अक्टूबर 2026*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता भाटापारा में पटाखा दुकानें लोकोत्सव मैदान में, दीयों की दुकानें रामलीला मैदान में

दीपावली त्योहार को देखते हुए नगर पालिका परिषद भाटापारा ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।
नगर पालिका में अध्यक्ष अश्वनी शर्मा SDM श्यामा पटेल तहसीलदार यशवंत राज CMO शिवकुमार यादव और पटाखा व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि अस्थाई पटाखा दुकानें लोकोत्सव मैदान में लगाई जाएंगी। मुख्य बाजार की भीड़ से अलग होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। नगर पालिका द्वारा वहां टीन शेड की घेराबंदी और अग्निशमन सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
वहीं स्थानीय कुम्हार भाइयों के हित में मिट्टी के दीयों की दुकानें रामलीला मैदान में लगाई जाएंगी, जिससे उन्हें बेहतर बाजार मिल सके।
अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा त्योहार खुशी का अवसर है। सुरक्षा के साथ व्यापारियों की सुविधा भी हमारी जिम्मेदारी है। मिट्टी के दीये हमारी परंपरा और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है। सभी व्यापारी निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
