*रतनपुर की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ पीने का पानी पीने लायक नहीं*

*रतनपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट जिला प्रतिनिधि*
*GLOBAL NEWS रतनपुर 09 अक्टूबर 2026*
रतनपुर नगर पालिका की अनदेखी वार्ड 05 और 06 में 1 सप्ताह से गंदा पानी, जनता में आक्रोश
रतनपुर– एक तरफ सरकार हर घर जल योजना का दावा कर रही है, वहीं ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में नगर पालिका की लापरवाही से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
वार्ड क्रमांक 05 और 06 में पिछले एक सप्ताह से नलों में कीचड़ युक्त, बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया जिसे पीना तो दूर, नहाने लायक भी नहीं है।
जनता परेशान अधिकारी बेखबर
वार्डवासियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका अध्यक्ष, CMO और जल विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक न तो पाइपलाइन चेक की गई और न ही पानी की टंकी की सफाई की गई। फिल्टर प्लांट भी बंद जैसे हालात में है।
महिलाओं को दूसरे मोहल्लों और हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी-दस्त और पीलिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय वार्ड वासी की मांग है कि
1. तत्काल पानी की टंकी और पाइपलाइन की सफाई कराई जाए
2. फिल्टर प्लांट को सुचारू रूप से चालू किया जाए
3. जब तक पानी साफ नहीं होता टैंकर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए
अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो वार्डवासी नगर पालिका का घेराव करेंगे।
