ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भ्रष्टाचार का दीप BMO के चहेते पर 1.80 लाख डकारने का आरोप*

बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+ 91314 86054

*GLOBAL NEWS बड़ा एक्सपोज  06 अक्टूबर 2026*

आखिरकार अनिल गढेवाल के  ऊपर।  किसका वरदहस्त है  इतनी अनियमितता होने के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री कार्रवाई क्यों नहीं करते स्वास्थ्य मंत्री विधायक पर भारी अनिल गढ़ेवाल वाह रे शासन प्रशासन तेरा खेल भ्रष्टाचार को बढ़ावा

अनिल गढ़ेवाल

*CHC बिल्हा में जीवनदीप बना भ्रष्टाचार का दीप BMO के चहेते पर 1.80 लाख डकारने का आरोप*

बिल्हा/बिलासपुर

मरीजों की सेवा के लिए बनी जीवनदीप समिति (JDS) का पैसा अब अधिकारियों के लिए चारागाह बन गया है। ताजा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा का है, जहां RTI से मिले दस्तावेजों ने बड़े घोटाले की पोल खोल दी है।

नियम के मुताबिक जीवनदीप समिति एक स्वतंत्र पंजीकृत इकाई है, जिसमें आपात स्थिति के लिए सिर्फ 5000 रु नगद रखने का प्रावधान है, बाकी हर खर्च साधारण सभा और कार्यकारिणी सभा की मंजूरी से होता है। लेकिन यहां सभा को अंधेरे में रखकर पैसा निकाला गया।

RTI से खुलासा – चहेते के नाम 11 चेक
जन चिंगारी न्यूज की RTI में खुलासा हुआ है कि BMO बिल्हा कार्यालय ने एक ऐसे व्यक्ति *

अनिल गढ़ेवाल के नाम से 2022 से 2025 के बीच 11 चेक जारी किए, जो खुद BMO के दो पत्रों (पत्र क्र. 811/2020 दिनांक 22/06/2020 और पत्र क्र. 791/2021 दिनांक 07/06/2021) के अनुसार JDS का सदस्य या द्वितीय हस्ताक्षरी ही नहीं है।

– चेक क्र. 533070 दिनांक 02/05/2022 – 10,000/-
– चेक क्र. 539116 दिनांक 04/05/2022 – 10,000/-
– चेक क्र. 539117 दिनांक 18/08/2022 – 10,000/-
– चेक क्र. 533150 दिनांक 25/11/2022 – 10,000/-
– चेक क्र. 103997 दिनांक 29/08/2023 – 10,000/-
– चेक क्र. 103724 दिनांक 08/12/2023 – 10,000/-
– चेक क्र. 103760 दिनांक 21/02/2024 – 10,000/-
– चेक क्र. 504141 दिनांक 04/07/2024 – 10,000/-
– चेक क्र. 504159 दिनांक …./2024 – 10,000/-
– चेक क्र. 269788 दिनांक 01/08/2024 – 7,225/-
– चेक क्र. 269832 दिनांक 19/11/2025 – 11,176/-

कुल आहरण – 1,08,401/- (दस्तावेज में 1,80,401 उल्लेखित)

खेल कैसे होता है?
आरोप है कि पहले एक व्यक्ति के नाम अग्रिम राशि खाते से ट्रांसफर की जाती है, फिर फर्जी बिल लगाकर समायोजन दिखा दिया जाता है। न साधारण सभा को पता चलता है, न कार्यकारिणी को।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अनिल गढ़ेवाल पर पहले भी वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं, दोषी पाए जाने के कारण ही उसकी सेवा वृद्धि तक नहीं हुई।

मांग JDS के अध्यक्ष (विधायक) और सचिव (SDM बिल्हा) को इस मामले में थाना में आर्थिक अपराध का केस दर्ज कराकर EOW से जांच करानी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो RTI दस्तावेज EOW को सौंपे जाएंगे।

Latest
*अमरकंटक में विश्व कल्याण हेतु शुरू हुआ भव्य श्री गायत्री महायज्ञ* *भ्रष्टाचार का दीप BMO के चहेते पर 1.80 लाख डकारने का आरोप* *Pwd इंजीनियर ने कहा नोटिस दिया गया ठेकेदार को नाली सुधार के लिए* * राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद  शिवरतन शर्मा* *अमरकंटक के गीता स्वाध्याय मंदिर का 25वां निर्माण महोत्सव सम्पन्न* *कोण्डागांव साइबर जागृति अभियान* *जनसेवा का नया अंदाज आंगन तक पहुंचे अध्यक्ष सुनी माताओं की बात* *अकाल पुरख की फौज का प्रदेश स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न* *स्पष्ट जानकारी मांगने के बाद आर टीआई खारिज किया गया जानबूझकर* *अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव*