* राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद – शिवरतन शर्मा
भाटापारा नगर के महेश्वरी भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारी परिषद बैठक के अंतर्गत आयोजित समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि *युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है और *
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि ABVP की यह बैठक न केवल युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा देने का कार्य कर रही है, बल्कि यह नक्सलवाद, स्वदेशी शिक्षा, आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन का मंच भी बन रही है।
उन्होंने कहा कि
ABVP विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और इस दो दिवसीय प्रांत परिषद बैठक का आयोजन भाटापारा की धरती पर होना बड़े हर्ष का विषय है। हमारी सरकार भी युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर महंत रामस्वरूप दास, अश्वनी शर्मा, आनंद यादव, अविनाश शर्मा, टिक्कू नायडू, बिहारी अग्रवाल, राजा जायसवाल, आशीष पुरोहित, मनिंदर गुम्बर, नंद किशोर वैष्णव, मृदुल मुंधडा सहित परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


