*Pwd इंजीनियर ने कहा नोटिस दिया गया ठेकेदार को नाली सुधार के लिए*

बिलासपुर कोटा ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव की रिपोर्ट
*GLOBAL NEWS – ब्रेकिंग समाचार 06 अक्टूबर 2026*
*PWD का झूठा नोटिस ड्रामा बेनकाब, 65 करोड़ के NH प्रोजेक्ट में लीपापोती*
*तखतपुर बरेला-मुंगेलीNH-130A तखतपुर-बरेला मार्ग के 65.91 करोड़ के निर्माण में घटिया RCC नाली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
ग्लोबल न्यूज द्वारा 17 सितंबर को 70% सरिया गायब होने का एक्सपोज़ करने के बाद विभाग ने ठेकेदार मेसर्स कन्हैयालाल अग्रवाल को अब तक कोई नोटिस जारी नहीं किया है।
जबकि इंजीनियर से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि नोटिस जारी कर दिया गया है। लेकिन जब नोटिस की कॉपी मांगी गई तो इंजीनियरों द्वारा कॉपी देने से गुमराह कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि नोटिस जारी हुआ होता तो उसकी कॉपी और डायरी नंबर तुरंत दिया जाता। कॉपी न देना साबित करता है कि नोटिस कभी जारी ही नहीं हुआ और घटिया निर्माण को बचाने की कोशिश की जा रही है।
प्रोजेक्ट Job No. NH-130A-CG-2025-26-19, राशि 65.91 करोड़, ठेकेदार को 17.88% Below में काम दिया गया।
जनता ने मांग की है कि नोटिस की कॉपी सार्वजनिक की जाए और घटिया नाली का Dismantling आदेश जारी किया जाए।
इंजीनियर का कहना है कि काम गुणवत्ता से किया जा रहा है।