*भाटापारा में इस बार 51 फीट का रावण 1 घंटे तक आतिशबाजी LED पर होगा लाइव*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*GLOBAL NEWS भाटापारा 08 अक्टूबर 2026*
भाटापारा में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा भव्य दहन, दशहरा उत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम… भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भाटापारा में विजयादशमी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रावणभाटा मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
इस वर्ष 51 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का भव्य दहन होगा। दहन से पूर्व मैदान में संगीतमय-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दर्शकों के लिए LED स्क्रीनऔर लगभग 1 घंटे की भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
अध्यक्ष ने मंच, दर्शक दीर्घा, प्रवेश-निकास, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और पुतला दहन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
अश्वनी शर्मा ने कहा दशहरा केवल उत्सव नहीं, सत्य, धर्म और न्याय की विजय का संदेश है। राम काज के भाव से नगर सेवा हमारा संकल्प है। हमारी प्राथमिकता सुरक्षित और सुविधाजनक आयोजन है। परिवार सहित आएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें
इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि देवेंद्र साहू, दशरथ साहू, CMO शिवकुमार यादव, इंजीनियर विनोद यादव, आदर्श रामलीला मंडली से मोनू माल, कोमल शर्मा, बजरंग चौरसिया, लाला शर्मा आदि मौजूद रहे।
