करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ब्रेकिंग न्यूज़ अग्रवाल समाज का पुनीत कार्य36 युवाओं के रक्तदान से गर्वित हुआ कोटा*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

कोटा ग्लोबल न्यूज*अग्रसेन जयंती के पहले रक्तदान महाकुंभ  36 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान मानवता की मिसाल कायम*

कोटा (करगी रोड)। महाराजा अग्रसेन जयंती 2026 के आयोजन से पूर्व अग्रवाल समाज कोटा द्वारा शनिवार दिनांक 04-10-2026 को अग्रसेन भवन, करगी रोड, कोटा में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस पुनीत कार्य में अग्रवाल समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 36 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान महादान का दिया संदेश

शिविर में मौजूद अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों और युवा पदाधिकारियों ने कहा कि अग्रसेन जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवता का पर्व है रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

एक बूंद रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे रक्त से जिस किसी की भी जान बच जाए वही सच्ची समाज सेवा है अग्रवाल समाज संरक्षक वेंकट अग्रवाल ने कहा

युवाओं ने आम लोगों को भी प्रेरित किया कि वे आगे आकर रक्तदान करें, क्योंकि यह जीवन रक्षक है।
प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मान

रक्तदान करने वाले सभी 36 युवाओं को अग्रवाल समाज कोटा की ओर से रक्तदाता सम्मान  प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। प्रशंसा पत्र पर लिखा था आपका यह पुनीत कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा अनेक जीवनों को नई आशा प्रदान करने में सहायक है।

प्रत्येक रक्तदाता का ब्लड ग्रुप और रक्तदान तिथि दर्ज की गई
इस अवसर पर अग्रवाल समाज कोटा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी युवा अग्रवाल समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने इस सफल आयोजन के लिए युवाओं की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि अग्रसेन जयंती के मुख्य आयोजन में भी इसी प्रकार समाज हित के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ अग्रवाल समाज का पुनीत कार्य36 युवाओं के रक्तदान से गर्वित हुआ कोटा*

*ब्रेकिंग न्यूज़ रेत पर फैसला कोर्ट ने कहा नदी के स्वरूप पर्यावरण पर असर* *गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित* *जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत* *गुरुजी इंस्टीट्यूट में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती* *सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित* *स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू*