Global news live
करगी रोड कोटा

*प्रेस क्लब कोटा सचिव मोहम्मद-जावेद खान सपत्नीक-पुत्र के साथ मृत्यु-उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प-लिया*

*कोटा ग्लोबल न्यूज*98-रक्तवीरो ने रक्तदान कर उत्सव मनाया..05-लोगो ने नेत्रदान का संकल्प-लिया।

रक्तदान-नेत्रदान को लेकर शिविर में रायपुर-बिलासपुर से पंहुचे डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।


हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन ने नए-पुराने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र मेडल देकर सम्मानित किया। उपरोक्त जानकारी कदम फाउंडेशन के अरविंद पांडे ने दी।



करगीरोड-कोटा:-रविवार 07-जनवरी को अग्रसेन-भवन कोटा मे समाजिक-संस्था हॉस्पिटल-ब्लड-मेडिसिन द्वारा आयोजित रक्तदान-उत्सव-शिविर में रक्तदान को लेकर सुबह से ही रक्तदाताओं में अच्छा-खासा-उत्साह देखने को मिला, आयोजन-कर्ताओं ने रक्तदान-उत्सव की तैयारी पिछले 01-हफ्ते से प्रचार-प्रसार के माध्यम सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म सहित कोटा प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के सहयोग उपरांत शनिवार को देर रात तक हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन के सदस्यों ने अग्रेसन-भवन में रक्तदान-उत्सव की पूर्ण-तैयारी की जा चुकी थी, रविवार की सुबह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की तस्वीरों पर माल्यर्पण-पूजा अर्चना करने के बाद रक्तदान-उत्सव की शुरुआत हुई।


*पहली बार रक्तदान करने पंहुचे युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया:–*


रक्तदान को लेकर कोटा-नगर सहित कोटा से लगे आसपास के ग्रामीण-इलाकों के युवाओं-युवतियो खासकर फर्स्ट-टाइम डोनरो ने उत्साहित होकर रक्तदान किया, हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन से जुड़े पुराने डोनरो ने भी समय निकालकर शिविर में पंहुचकर पूरे उत्साह से रक्तदान किया, इस दौरान रायपुर-बिलासपुर से मेडिकल विशेषज्ञ-डॉक्टरों की टीम भी शिविर में पहुचकर रक्तदाताओ को रक्तदान व नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया, रक्तदान व नेत्रदान से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की इस दौरान हॉस्पिटल-ब्लड मेडिसिन के सदस्यों ने मेडिकल-विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया, साथ ही पहली बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ से उनके विचार जाने गए, रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओ को आयोजन-कर्ताओं द्वारा प्रशस्ति-पत्र सहित मेडल देकर सम्मानित किया गया, आयोजन-कर्ताओं द्वारा रक्तदान-उत्सव कार्यक्रम में इस बार अग्रसेन भवन में आकर्षक साज-सज्जा के साथ बैलून से सजावट की गई थी, रक्तदाताओ के लिए अलग से सेल्फी पाइंट बनाया गया था, रक्तदाताओ के लिए रक्तदान .शाम 06-बजे तक रक्तदाताओ की शिविर में लाइन लगी हुई, अंततः शाम 06-बजे तक 98-यूनिट ब्लड एकत्रित की गई।


*प्रेस क्लब कोटा सचिव मोहम्मद-जावेद खान सपत्नीक-पुत्र के साथ मृत्यु-उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प-लिया:—-*


रक्तदान-उत्सव के दौरान ही कदम फाउंडेशन के सदस्यों की उपस्थिति में 05-लोगो ने नेत्रदान करने का संकल्प भी लिया, जिसमे की प्रमुख रूप से हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन के सदस्य के रूप मे जुड़े कोटा प्रेस क्लब के सचिव व हरित छत्तीसगढ़ के पत्रकार मोहम्मद जावेद खान अपनी पत्नी व अपने पुत्र के साथ मृत्यु-उपरांत नेत्रदान करने कि वसियत कदम फाउंडेशन के सदस्यों की उपस्थिति में फार्म भरकर की गई माता-पिता द्वारा नेत्रदान करने के संकल्प को देखकर अपेक्स-इंटरनेशनल स्कूल कोटा में क्लास 07-में पढ़ने वाले 13-वर्षीय मोहम्मद फैजान खान ने भी नेत्रदान करने का संकल्प लिया, रक्तदान-उत्सव के दौरान रक्तदान करने का जज्बा लिए अपने पिता के साथ मोहम्मद फैजान-खान भी रक्तदान करने शिविर पंहुचे थे, पर उम्र कम होने के कारण उनसे रक्तदान नही करवाया गया..13-वर्षीय बालक के जज्बे व हिम्मत की आयोजन-कर्ताओं सहित उपस्थित लोगो ने प्रशंसा करते हुए कहा कि मोहम्मद फैजान-खान के इस जज्बे व हिम्मत से आने वाली नई पीढ़ी व बाकी लोगो में जागरूकता के साथ प्रोत्साहित करेगी।*


रक्तदान-उत्सव के समापन के बाद हॉस्पिटल-ब्लड-मेडिसिन के सदस्यों सहित कदम-फाउंडेशन के सदस्यों में शामिल अरविंद पांडेय , डॉ.चंद्रशेखर गुप्ता, मोहम्मद जावेद खान, अजय ठाकुर, दुर्गेश साहू, दिलीप गुप्ता, सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोटा नगर के अपने तमाम सहयोगियों अग्रसेन भवन संचालक कोटा-प्रेस क्लब के पत्रकार गण कोटा-नगर के बुद्धिजीवी-समाजिक कार्यकर्ताओ-जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख रूप से बिलासा-ब्लड-बैंक के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित-सामाजिक कार्यक्रमो के सफल आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की कामना करते हुए पुनः से आभार व्यक्त किया।

Latest news
*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर* *भव्य संगम छत्तीसगढ़ नवा बिहान पत्रिका का हुआ विमोचन*