करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

करगी रोड कोटा वार्ड 9 में पोषण माह एवं आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

महिला बाल विकास विभाग द्वारा करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 91 में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 एवं आंगनबाड़ी मिलन सेवा तथा गोद भराई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 8 केंद्र क्रमांक 81 में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

*मुख्य अतिथि *
– वार्ड 8 में – नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू
– वार्ड 9 में – पार्षद वेंकटलाल अग्रवाल*

उपस्थित गणमान्य पार्षद देवेंद्र कौशिक, गायत्री साहू जिला अध्यक्ष भाजपा, सुपरवाइजर सीमा दीघस्कर, मीरा गुप्ता, अल्पना गुप्ता, रेखा श्रीवास, आरती गुप्ता, रीता शर्मा, संगीता तिवारी, गायत्री, जाहिदा खान, सुशीला साहू, अनीता, सीमा साहू, ज्योति यादव, रामेश्वरी रजक सहित बच्चे, अभिभावक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।

सभी अतिथियों द्वारा गोद भराई की रस्म अदा की गई। बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पोषक तत्वों, स्वच्छता व मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा की गई।

Latest
*वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार* *ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट बाल आयोग ने लिया संज्ञान DEO बिलासपुर से मांगी जांच रिपोर्ट... *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सरगुजा संभाग के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार*