छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

छत्तीसगढ़ पुलिस का व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद भाटापारा  अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी



*साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है विशेष अभियान*

*अध्यक्ष नगरपालिका परिषद भाटापारा ने QR कोड स्कैन कर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर आमजनों से अभियान में जुड़ने की अपील की*

भाटापारा 20 अगस्त/साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम जनता को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता की एक सेल्फी Ek Selfie पहल की शुरुआत की गई है अध्यक्ष नगरपालिका परिषद भाटापारा ने की पहल अश्वनी शर्मा ने इस जन-जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर QR कोड को स्कैन कर अपनी जागरूकता की सेल्फी ली और उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया सेल्फी अपलोड करते हुए अश्वनी शर्मा ने आम जनता एवं युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
अभियान में कैसे लें भाग छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बैनर/पोस्टर पर उपलब्ध QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करें दिए गए लिंक फ़्रेम के माध्यम से अपनी जागरूकता की सेल्फी लें इस सेल्फी को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें

Latest
*अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी* *चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया* *रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना* *नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*