कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बस्तर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक ने घोड़ागांव चेकपोस्ट का किया निरीक्षण*

*संवाददाता-ओमप्रकाश नाग ग्लोबल न्यूज कोंडागांव*

*बस्तर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक ने घोड़ागांव चेकपोस्ट का किया निरीक्षण*

*कोण्डागांव, 03 अप्रैल 2024/* लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बस्तर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक आशुतोष प्रधान ने बुधवार को जिले की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर घोड़ागांव में लगाये गए स्थैतिक निगरानी दल के चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने चेकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए पंजियों की जांच की। जहां उन्होंने की जा रही कार्यवाहियों में शामिल होकर करायी जा रही वीडियोग्राफी की भी जांच की। उन्होंने सभी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच करते हुए किसी भी नगद राशि को बिना अनुमति या बिना पर्याप्त दस्तावेजों के परिवहन पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्वाचन को प्रभावित करने वाली सभी समाग्रियों के परिवहन पर अंकुश लगाते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम निकिता मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest
*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब*