*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
कोटा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण में जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु बेहरामुड़ा जलाशय के आसपास भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग, पीएचई एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कोटा जनपद पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान, जल स्रोत संरक्षण, जल चौपाल और जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में जनपद सदस्य, सरपंच
चंचल सिंह उइके, जनपद सदस्य उर्मिला प्रधान, पूर्व सरपंच भरतसहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों में सिंचाई विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद साहू सहायक इंजीनियर दीगेश्वरी नीराला मौजूद थीं।
रैली के दौरान ग्रामीणों ने जलाशय के किनारे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और जल संरक्षण का संकल्प लिया। जल चौपाल में वर्षा जल संग्रहण, तालाबों के संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने कहा कि जल ही जीवन है, इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

