*कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
*करगी रोड कोटा वार्ड क्र. 9 में सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य महाआरती संपन्न श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब*
*करगी रोड कोटा (ग्लोबल न्यूज LIVE)*

करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थल पर आज पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाआरती संपन्न कराई गई। महाआरती के दौरान पूरे पंडाल में गणपति बप्पा मोरया और सिद्ध बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वार्ड के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर देश की खुशहाली और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के पूरे 10 दिनों तक प्रतिदिन शाम को महाआरती और उसके बाद खिचड़ी, खीर, पूरी-सब्जी के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य है कि कोई भी भक्त भूखा न जाए और सभी को मां नारायणी और सिद्ध बाबा का आशीर्वाद मिले।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

समिति के सक्रिय कार्यकर्ता लखन साहू, चंदन साहू, शंभू साहू, कैलाश साहू, देवेंद्र साहू, महेंद्र साहू, रामकृष्ण साहू, निशांत यादव, नोहर साहू, तिलक यादव, अभय नायक, रवि साहू, रितेश साहू, राहुल साहू, सूरज साहू, दुकालू साहू, बल्लू साहू, सत्यम साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और माताएं-बहनें।
समिति के सदस्यों ने कहा कि हम हर साल सिद्ध बाबा और मां नारायणी की कृपा से गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। हम गणेश जी से प्रार्थना करते हैं कि देश में खुशहाली बनी रहे और मां नारायणी सभी को खुश रखें।
पूरे वार्ड में उत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है, पंडाल को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है।
