*सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
सदर के राजा’ के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब 35वें स्थापना वर्ष पर भव्य महाआरती, 56 भोग और विशाल भंडारे का आयोजन
*भाटापारा, 22 सितंबर | ग्लोबल न्यूज लाइव*
नगर के प्रतिष्ठित गणेश उत्सव पंडाल सदर के राजा’ के स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य महाआरती, 56 भोग का प्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर पंडाल की भव्य साज-सज्जा और भक्तिमय माहौल को देखने तथा भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
क्षेत्र में ‘सदर के राजा’ का पंडाल प्रतिवर्ष एक अलग ही महत्व रखता है, जहां आकर भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।
इस विशेष अवसर पर *भाटापारा के विधायक इंद्र साव, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जिला पंचायत के सभापति राजा जायसवाल* ने पंडाल पहुंचकर ‘सदर के राजा’ का आशीर्वाद लिया। पंडाल समिति के सदस्य अभिषेक उपाध्याय ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत-अभिवादन किया।
विधायक इंद्र साव ने कहा सदर का राजा सबसे सुंदर और मनमोहक है। यहाँ की भव्य साज-सज्जा और विधि-विधान से हो रही पूजा से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है। 35वें वर्ष पर समिति को बहुत-बहुत बधाई।
नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा 35 वर्ष का लंबा समय बहुत मायने रखता है। निरंतर इस प्रकार का भव्य और अनुशासित आयोजन हमारी युवा पीढ़ी में भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न करता है।
इस गरिमामयी उत्सव में मुख्य रूप से नरेंद्र उपाध्याय, संजय वार्ड पार्षद श्रेणिक गोलछा, बल्लू जैन, संदीप भट्टर, विपिन अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, ललित पुरोहित, लाला शर्मा, राजा जैन, लल्लू साहू, राजेश झवर, आशीष भट्टर, अतुल सोनी, अनूप सोनी, कमम्मू सोनी, अनुभव गुप्ता, सौरभ नाथानी, राजकुमार शर्मा, नानू सोनी, राम मिलान महाराज, देवेश गुप्ता, सौरभ शर्मा, मृदुल मुंदड़ा, साकेत उपाध्याय, निराला सहित समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





