अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण कुमार उपाध्याय*
*डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र*

अमरकंटक – पेंड्रारोड-अमरकंटक-डिंडोरी-मंडला रेल परियोजना को नई गति मिली है। डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर *पेंड्रारोड-अमरकंटक-डिंडोरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन रेल कॉरिडोर* के FLS (फाइनल लोकेशन सर्वे) की शीघ्र स्वीकृति मांगी है।
उन्होंने इसे नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर बताते हुए कहा कि इससे आदिवासी अंचल, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में अमरकंटक केवल सड़क मार्ग से जुड़ा है।
बिलासपुर रेल मंडल ने प्रस्ताव को उपयोगी मानकर आगे भेजा है। स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है।
