खोंगसराखोंगसरा आमागोहन ग्लोबल न्यूजग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल*

खोगसरा ग्लोबल न्यूज प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट

*खोंगसरा ग्लोबल न्यूज  ब्रेकिंग*

*खोंगसरा * नगर के जोगी तालाब (निस्तारी तालाब) में एक विशाल मगरमच्छ के आ जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह तालाब रोजमर्रा निस्तार के लिए उपयोग होता है, जहां महिलाएं, बच्चे और पशु प्रतिदिन पानी के लिए आते हैं। मगरमच्छ के दिखने के बाद किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मगरमच्छ काफी बड़ा है और तालाब के किनारे अक्सर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, इसी कारण यह मगरमच्छ बहकर तालाब में आ गया होगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू कर किसी सुरक्षित जंगल या बड़े जलाशय में छोड़े, ताकि जनहानि से बचा जा सके।

फिलहाल ग्रामीणों ने तालाब के पास जाने से परहेज करने और बच्चों को दूर रखने की अपील की है।

Latest
*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब*