*ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत*


कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौरा, करगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत
बिलासपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर जिले में रहे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर, बिल्हा, जांजगीर-चांपा, खरसिया, रायगढ़ में आयोजित निजी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की।
सांसद अग्रवाल श्रीमद् भागवत कथा एवं अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए और क्षेत्र के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
इसी कड़ी में सांसद अग्रवाल का काफिला करगी रोड कोटा पहुंचा, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद वेंकट अग्रवाल के निजी निवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
निवास पर पहुंचने पर भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा अग्रवाल ने सांसद जी का शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकरआत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने का आव्हान किया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
भाजपा नेता अजय अग्रवाल, विकास सिंह ठाकुर, विमल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, मनीष कौशिक मनीष कौशिकअंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ बिलासपुर कोटा के कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं।

