*अमरकंटक के गणेश पंडालों में गूंज रहा भजन कीर्तन *

*ग्लोबल न्यूज श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट अमरकंटक*

अमरकंटक के गणेश पंडालों में महिलाओं द्वारा गूंज रहा भजन कीर्तन सर्किट हाउस तिराहा में भक्तिमय माहौल
*अमरकंटक मां नर्मदा उद्गम स्थली* — पवित्र नगरी अमरकंटक में गणेशोत्सव की धूम है। नगर के विभिन्न पंडालों में सुबह-शाम विधि-विधान से आरती-पूजन हो रहा है, वहीं दोपहर बाद बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर भजन-कीर्तन कर रही हैं।
सर्किट हाउस तिराहा स्थित सार्वजनिक गणेश पंडाल में महिलाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिल रही है। सामूहिक गणपति भजनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यहाँ अनेक वर्षों से भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। अनंत चतुर्दशी पर बड़े उत्साह से विदाई दी जाती है। अमरकंटक ही नहीं, आसपास के शहरी-ग्रामीण अंचलों से भी प्रतिमाएं विसर्जन के लिए यहाँ लाई जाती हैं और नर्मदा उद्गम कुंड में विधिवत विसर्जन होता है।
नगर परिषद द्वारा प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
