कोंडागांव

*छत्तीसगढ़ और उड़ीसा बॉर्डर पर लगे एसएसटी टीम व एफएसटी टीम का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

● *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा विधान सभा चुनाव के लिए , छत्तीसगढ़ और उड़ीसा बॉर्डर पर लगे एसएसटी टीम व एफएसटी टीम का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।*

● *एसएसटी, एफएसटी टीमों एवं थाना प्रभारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।*

● *ओडिशा पुलिस के अधिकारियों के साथ अवैध शराब एवं संधिग्ध वस्तुओ के परिवहन के रोक पर हुए चर्चा।*


आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव श्री दौलत राम पोर्ते के नेतृत्व में दिनांक 15.10.2023 को अन्तर्राज्यीय सीमा ओडिसा से लगे ग्राम एरला , हीरापुर, गम्हरी, कोन्दकेरा के एस.एस.टी. टीमों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा एसएसटी टीम को सभी चार पहिया एवं दुपहिया पहिया वाहनो को बारिकी से चेक करने, एवं मादक पदार्थ एवं किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तु के मिलने पर की जाने वाली कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा ओडिसा पुलिस अधिकारियों के साथ अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं संधिग्ध वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष चर्चा हुई।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के साथ अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोण्डागांव श्री निमितेश सिंह एवं थाना प्रभारी अनंतपुर, माकडी, चौकी प्रभारी बांसकोट उपस्थित थे।

Latest
*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब*