Global news live
कोंडागांव

*ट्रायल एवं टेस्टिंग हेतु कलेक्टर ने इथेनॉल प्लांट पहुंच कार्ययोजना निर्माण पर की चर्चा*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*



*निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

*कोण्डागांव, 02 सितम्बर 2023*/ शनिवार को कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा निर्माणाधीन इथेनॉल निर्माण संयंत्र का निरीक्षण किया। जिसमें कलेक्टर ने संयंत्र के प्रत्येक सेक्शन में जाकर सेक्शनवार टेस्टिंग एवं ट्रायल हेतु कार्ययोजना निर्माण पर सभी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
जहां प्लांट के आंतरिक सड़कों के निर्माण प्रगति पर कलेक्टर ने संतुष्टि जाहिर करते हुए पाइपलाइन निर्माण, बॉयलर स्थापना, विद्युत आपूर्ति, जल आपूर्ति, प्लांट के सौंदर्यीकरण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी सेक्शन के कार्यों की ट्रायल एवं टेस्टिंग उचित रूप से पूर्ण करने तथा टेस्टिंग के समय विशेष सतर्कता रखने हेतु
निर्देशित किया। सभी शेष कार्यों को समानांतर रूप से संपादित करने हेतु उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों के पूर्ण होने एवं टेस्टिंग की एक कार्ययोजना निर्माण कर समयबद्ध तरीके से संपादित करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, प्लांट के प्रबंध निर्देशक के एल उईके सहित प्लांट निर्माण से जुड़े निर्माण से जुड़े एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*