*Pwdराष्ट्रीय राजमार्ग में दलदल कीचड़ में बन रही rcc नाली देखने वाला कोई नहीं*

Bilaspur global News web ramnarayan Yadav ki report
*GLOBAL NEWS INVESTIGATION 10 अक्टूबर 2026*
बरेला नदी पुल, NH-130 बिलासपुर-मुंगेली मार्ग, बरेला नदी के पास
वाह रे शासन-प्रशासन दलदल कीचड़ में बन रही rcc नाली, देखने वाला कोई नहीं
बरेला नदी पुल के पास कीचड़ में करोड़ों की नाली निर्माण, सरिया का जाल कीचड़ दलदल में डूबा
मुंगेली मार्ग) NH-130 बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। बरेला नदी पुल के पास बन रही rcc नाली का निर्माण सीधे दलदल और कीचड़ भरे पानी में किया जा रहा है।
तस्वीर में स्पष्ट दिख रहा है नाली की खुदाई में घुटने भर गंदा पानी भरा है, चारों तरफ दलदल है। उसी पानी-कीचड़ में सरिया का जाल बिछाकर ढलाई की तैयारी है। फोटो में सरिया पूरी तरह कीचड़-पानी में डूबा हुआ है, उस पर मिट्टी लिपटी हुई है।
1. बिना डी-वाटरिंग नाली से पानी निकाले बिना ही सरिया बांधा गया है।
2. बिना PCCनीचे प्लेन सीमेंट कंक्रीट की लेयर नहीं, सीधे कीचड़ पर सरिया।
3. गुणवत्ता की धज्जियां कीचड़ लगा सरिया, भविष्य में जंग खाएगा, नाली कुछ महीनों में टूट जाएगी।
4. मौके पर इंजीनियर नदारद ग्रामीणों का कहना है देखने-रोकने वाला कोई अधिकारी मौके पर नहीं।
यह NH-130 बिलासपुर-मुंगेली मार्ग करोड़ों की लागत से बन रहा है, लेकिन नाली जैसे महत्वपूर्ण स्ट्रक्चर में इस तरह की लापरवाही पूरे प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े करती है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर और PWD के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बरेला नदी पुल के पास बन रही इस rcc नाली का तत्काल निरीक्षण कर, पानी निकालकर, सही तकनीक से निर्माण कराया जाए।
यहाँ हो क्या रहा है बरेला नदी पुल पर बेस किए बिना, कीचड़-पानी में ही सीधे सरिया की जाली डाल दी गई है, जो पूरी तरह गलत है।
नियमत बेस (PCC) करने के बाद सूखी सतह पर जाली लगाना चाहिए, लेकिन यहाँ बेस किए बिना ही कीचड़ भरे गड्ढे में सरिया की जाली बिछा दी गई है, जो तकनीकी रूप से पूरी तरह गलत और भ्रष्टाचार को दर्शाता है।


