करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*33 कनेक्शन काटे गए आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी सहायक अभियंता  वी.पी. यादव*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

करगीरोड कोटा में बिजली विभाग का मेगा एक्शन 8 टीमों ने एक साथ दी दस्तक, 33 कनेक्शन कटे, 45 ने मौके पर भरे 7.40 लाख
करगीरोड-कोटा कोटा अंचल में लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ आखिरकार बिजली विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। दिनांक 10 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सघन वसूली एवं डिस्कनेक्शन अभियान करीब 4 घंटेतक चला, जिससे पूरे करगीरोड-कोटा में हड़कंप मचा रहा।बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री  एस.के. जांगड़े के नेतृत्व में तथा कार्यपालन अभियंता, बिलासपुर संभाग-02 श्री एम.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में पहली बार 08 अधिकारियों-कर्मचारियों की 08 अलग-अलग टीमें बनाकर एक साथ बकायादारों के परिसर में दबिश दी गई।
कुल 33 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए – कुल बकाया राशि 11 लाख रुपये से अधिक।
45 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 7 लाख 40 हजार रुपये का भुगतान किया जिससे उनके कनेक्शन कटने से बच गए।
-03 उपभोक्ताओं पर चोरी का केस पूर्व में कनेक्शन कटने के बाद भी हुकिंग कर बिजली जलाते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-138 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अब इन पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।
किन बड़े बकायादारों पर गिरी गाज
विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार सबसे बड़ी कार्रवाई (1)चन्दन राय ढाबा, करगीरोड 1 लाख रुपये से अधिक बकाया, कनेक्शन काटा गया।
(2) बहोरिक समर  47,200/- बकाया
(3) शिवकुमार अग्रवाल 47,800/- बकाया

(4) कालिंदी बाई साहू, नेवरा 42,000/- बकाया

( 5) तुलसीराम कुमार 38,700/- बकाया

(6) कमला देवी  25,600/- बकाया
(7) अनुसूया बाई साहू  20,800/- बकाया (8) अशोक कुमार साकेत 18,500/- बकायाइनके अलावा अन्य छोटे-बड़े व्यावसायिक एवं घरेलू उपभोक्ता भी शामिल हैं।इस विशेष अभियान में 08 टीमों का नेतृत्व -सहायक अभियंता  वी.पी. यादव (कोटा)सहायक अभियंता  हेमलता प्रधान (सकरी)कनिष्ठ अभियंता  आशीष कुमार (कोटा),  अरुण कुमार साहू (बेलगहना)
कनिष्ठ अभियंता   दिव्या यादव (रतनपुर),  दीप्ती जायसवाल (गनियारी)
इनके साथ बड़ी संख्या में लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विभाग की चेतावनीअधीक्षण यंत्री एस.के. जांगड़े ने स्पष्ट कहा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं किया है, वे शीघ्र भुगतान कर दें, अन्यथा बिना किसी सूचना के कनेक्शन काट दिए जाएंगे और बकाया वसूली के लिए राजस्व वसूली (आरआरसी) की कार्रवाई भी की जाएगी। हुकिंग कर बिजली चोरी करने वालों पर धारा 138 के तहत FIR और भारी जुर्माना तय है।अपील – बिजली बिल का समय पर भुगतान करें और वैध कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करें।

Latest
*33 कनेक्शन काटे गए आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी सहायक अभियंता  वी.पी. यादव* *कोटा SDM सीमा पात्रे द्वारा छ.ग पं. राज अधि. तहत वसूली प्रकरणों की नोटिस जारी की गई* *लूट सको तो लूट लो सरपंच सचिव की मनमानी अफसरों की छूट* *रतनपुर की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ पीने का पानी पीने लायक नहीं* *बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार सीएमएचओ की सह पर*
*भाटापारा में इस बार 51 फीट का रावण 1 घंटे तक आतिशबाजी LED पर होगा लाइव*
*भाटापारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है* *अमरकंटक में विश्व कल्याण हेतु शुरू हुआ भव्य श्री गायत्री महायज्ञ* *भ्रष्टाचार का दीप BMO के चहेते पर 1.80 लाख डकारने का आरोप* *Pwd इंजीनियर ने कहा नोटिस दिया गया ठेकेदार को नाली सुधार के लिए*