*कोटा SDM सीमा पात्रे द्वारा छ.ग पं. राज अधि. तहत वसूली प्रकरणों की नोटिस जारी की गई*

*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव रिपोर्ट*
*प्रभार संभालते ही SDM मैडम सीमा पात्रे का बड़ा एक्शन कोटा जनपद में हड़कंप*
कोटा जनपद में 16 पंचायतों पर 48.45 लाख की वसूली का आदेश, धारा-92 के तहत SDM ने की बड़ी कार्रवाई

करगीरोड (कोटा) वित्तीय अनियमितता के मामले में कोटा जनपद पंचायत में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रभार संभालते ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) सीमा पात्रे द्वारा कोटा द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-92 के तहत वसूली प्रकरणों की सूची जारी कर नोटिस जारी किया गया
जारी सूची के अनुसार 16 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और करारोपण अधिकारी पर कुल ₹48,45,455की वसूली बकाया है। विभाग ने नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी है।
वसूली की स्पष्ट सूची – नाम सहित
(1)ग्राम पंचायत कुसमूली 6,50,000/
1- सुकृता साहू, पूर्व सरपंच
2- हरीश खाण्डेय, सचिव
(2) ग्राम पंचायत आमागोहन 5,97,500/
1- हेमसिंह कंवर, पूर्व सरपंच
2- राजेश कुमार उइके, सचिव
(3)ग्राम पंचायत – पोंडी-सल्का 33,600/-
1- रामचंद्र मरावी, पूर्व सरपंच
2- दुकालूराम अनंत, सचिव
(4)ग्राम पंचायत – शक्ति बहरा – 33,600/-
1- विजय कोल, पूर्व सरपंच
2- अकल सिंह, सचिव
(5)ग्राम पंचायत – कोन्चरा – 1,35,750/-
1- श्रीमती संतोषी बाई, सरपंच
2- संतोष गिरी गोस्वामी, सचिव
(6)ग्राम पंचायत – तेंदुभाटा – 1,35,750/-
1- श्रीमती मीना बाई पैकरा, सरपंच
2- सोहाग सिंह कंवर, सचिव
(7) ग्राम पंचायत – आमागोहन – 61,562/-
1- श्रीमती शकुंतला कंवर, पूर्व सरपंच
(8) जनपद पंचायत कोटा – 9,59,811/
रामकांत खरे, सहा. आंतरिक लेखा परीक्षक एवं करारोपण अधिकारी
(9)ग्राम पंचायत – केंदा – 1,35,750/
1- राहुल प्रताप सिंह, सरपंच
2- सालिक राम निषाद, सचिव
(10)ग्राम पंचायत – सल्का – 1,35,750/-
1- पूर्णिमा सिंह, सरपंच
2- गेंदराम यादव, सचिव
(11)ग्राम पंचायत – रानीसागर – 33,600/-
1- सुनिता गोंड, तत्कालीन सरपंच
2- रंजीत महादेवा, सचिव
(12) ग्राम पंचायत – सिरसहा – 1,35,750/
1- धनुराम नवरंग, सरपंच
2- लव कुमार जायसवाल, सचिव
(13) ग्राम पंचायत – दारसागर – 33,600/-
1- नारायण सिंह सोनवानी, पूर्व सरपंच
2- गेंदू खुसरो, सचिव
(14)ग्राम पंचायत – करगीकला – 1,35,750/
1- किरण करमाकर, सरपंच
2- गंगासागर ध्रुव, सचिव
(15)ग्राम पंचायत – कलमीटार – 1,35,750/
1- प्रभुराम बिंझवार, सरपंच
2- ओमप्रकाश कश्यप, सचिव
(16) ग्राम पंचायत – मटसगरा – 14,91,932/- (सबसे बड़ी राशि)
1- संतराम रात्रे, पूर्व सरपंच
2- कृष्ण कुमार बंसल, पूर्व रोजगार सहायक
विभिन्न ग्राम पंचायत की कुल वसुली योग राशि – ₹48,45,455/
SDM के आदेश के बाद अब इन सभी बकायादारों को नोटिस जारी कर राजस्व वसूली की जाएगी। तय समय में राशि जमा न करने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
