*रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिलों की सौगात मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित*

*रतनपुर बिलासपुर ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि नीरज जायसवाल की रिपोर्ट*
*स्वामी आत्मानंद विद्यालय रतनपुर में 238 छात्राओं को मिली साइकिलों की सौगात, राष्ट्रीय खिलाड़ी और मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित*
रतनपुर न्यूज़ शिक्षा और खेल के संगम का अद्भुत दृश्य आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रतनपुर में देखने को मिला। विद्यालय परिसर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व प्रतिभावान छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित जायसवाल एवं सुभाष अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने की।
मंच पर विशिष्ट अतिथि दुर्गा कश्यप, सुनील जायसवाल, शीतल जायसवाल, रोहिणी बैस वादे, घनश्याम रात्रे, ज्वाला कौशिक, नगर पालिका के समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन, रियाज अहमद खोखर (विधायक प्रतिनिधि), पुष्कांत कश्यप (शाला विधायक प्रतिनिधि), शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रविन्द्र दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक, पत्रकार बंधु एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। संस्था के प्राचार्य *शरणजीत बग्गा* के मार्गदर्शन में पूरा आयोजन हुआ, जबकि शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रविन्द्र दुबे ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य बग्गा ने मंच के माध्यम से मांगपत्र सौंपकर शाला में शिक्षकों की कमी और भवन की समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया।
साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे
जैसे ही 238 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। अतिथियों ने कहा कि इस योजना से बेटियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा में नियमितता आएगी।
रतनपुर का गौरव – राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान
विद्यालय के लिए सबसे गर्व का क्षण रहा जब राष्ट्रीय स्तर पर रतनपुर का नाम रोशन करने वाली बेटियों का सम्मान किया गया:
कु. सुभद्रा यादव (11वीं) – कुश्ती*
कु. अस्मिता गायकवाड़ (10वीं) – कुश्ती*
कु. काव्या यादव (9वीं) – कुश्ती*
कु. श्रीतू यादव (9वीं) – कुराश*
कु. दिव्या कश्यप (9वीं) – टेबल टेनिस*
अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है, और ये बेटियां पूरे रतनपुर के लिए प्रेरणा हैं।
बोर्ड की टॉपर्स बेटियों को भी मिला सम्मान
कक्षा 8वीं – कु. खुशी दुबे (89.67%)*
कक्षा 10वीं – कु. विदेश्वरी पाठक (94.17%)*
कक्षा 12वीं (कला) – कु. शिवांगी प्रजापति (87.8%)*
कक्षा 12वीं (साइंस) – कु. अन्नपूर्णा कहरा (93.6%)*
कक्षा 12वीं (कॉमर्स) – कु. प्रिया पटेल (94.6%)*
मुख्य अतिथि मोहित जायसवाल ने कहा कि आज की बेटियां पढ़ाई के साथ खेल में भी नई पहचान बना रही हैं। सुभाष अग्रवाल ने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों से ही व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता सुशीला मौर्य एवं प्रभारी प्रधान पाठक शीला रानी अग्रवाल ने किया।




