करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान – ब्लड डोनेट और आशीर्वाद के दीये से जगमगा उठा कोटा

कोटा/कोनी- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं उनकी सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी कड़ी में पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।

100 यूनिट से अधिक रक्तदान कोटा ब्लॉक से लगभग 100 यूनिट से अधिक ब्लड डोनेट किया गया। शिविर में जिला महामंत्री एस कुमार मनहर, विकास सिंह ठाकुर, मनीष कौशिक, देवकिशन साहू, चंद्रकांत अग्रवाल, सूरज साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आशीर्वाद का दीया

कोटा पड़ाव पारा स्थित श्री राम मंदिर में 1100 दीये प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100 दीप जलाए गए। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत नवागांव सल्का, अमाली, नगोई, खोंगसरा, बेलगहना, बानाबेल, पटैता, खैरझिट्टी, खरगहनी, मोहदा, बरद्वार एवं अमने में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए गए।

प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई।

Latest
*तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में* *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट* *भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न* *न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई बलौदाबाजार में जलेगा आशीर्वाद का दीया* *नौकरी लगने के नाम पर ठगी आरोपी गिरफ्तार* *रतनपुर पुलिस का एक्शन अशांति फैलाने वालों को गिरफ्तार किया गया* *ऋषि पंचमी पर नर्मदा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब* *हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत* *महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार* *सुअरों की मौत पर पशुपालन विभाग का स्पष्टीकरण*