अमरकंटक ग्लोबल न्यूजग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज / श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*



*अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जा रहा दशलक्षण पर्यूषण पर्व, 28 को भव्य क्षमावाणी महोत्सव*


माँ नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र* में श्री पर्वराज दशलक्षण पर्यूषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

16 सितंबर से प्रारंभ हुए इस दस दिवसीय पर्व में प्रतिदिन भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक विधान संपन्न हो रहे हैं। जैन समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

पर्व के दौरान उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, शौच, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य एवं ब्रह्मचर्य इन दस धर्म लक्षणों की आराधना की जा रही है। यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और अहिंसा का संदेश देता है।

*28 सितंबर को क्षमावाणी महोत्सव*

दिगंबर जैन समाज के नीलेश जैन, देवेंद्र जैन (चुन्नू) एवं पार्षद श्रीमती निधि जैन ने बताया कि *28 सितंबर सोमवार* को सर्वोदय तीर्थ में भव्य क्षमावाणी महोत्सव एवं समापन समारोह होगा।

*कार्यक्रम इस प्रकार है*


– प्रातः 8 बजे: अभिषेक एवं शांतिधारा
– सुबह 10 बजे: क्षमावाणी महोत्सव
– 11 बजे: वात्सल्य भोज
– दोपहर 12 बजे: विशाल शोभायात्रा
– दोपहर 3 बजे: पुनः अभिषेक-शांतिधारा
– शाम 7 बजे: संगीतमय महाआरती

जैन धर्म में क्षमावाणी का विशेष महत्व है इस दिन श्रद्धालु परस्पर क्षमा मांगकर मैत्री और सद्भाव का संदेश देते हैं। सर्वोदय तीर्थ कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की है।

Latest
*मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क निर्माण के ठेकेदार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप* *ब्रेकिंग न्यूज़ PPO जारी खाते में पैसा फिर भी 30 दिन से भुगतान नहीं लेखा नियंत्रक की मनमानी*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा डिजिटल इंडिया का बोझ व्यापारी क्यों उठाए?  लक्ष्मी नारायण*