छत्तीसगढ़रतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के धरने के बाद RMKK रोड का सुधार कार्य तेज*

*रतनपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट*

ग्लोबल न्यूज़ खबर का असर

जनता की जीत: लालपुर में धरने के बाद जागा प्रशासन, RMKK रोड पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

आंदोलन का दिखा असर विधायक अटल श्रीवास्तव के धरने के बाद RMKK रोड का सुधार कार्य तेज
आखिरकार जनता की जीत हुई। 20 अगस्त को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एवं कोटा क्षेत्र के कांग्रेसजनों द्वारा लालपुर में किए गए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का बड़ा असर देखने को मिला है।

पिछले कई महीनों से रतनपुर से पेंड्रा जाने वाले RMKK रोड की जर्जर हालत के कारण भारी वाहनों और छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण रोजाना जाम और दुर्घटनाएं आम हो गई थीं।

क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव ने आम जनता के साथ लालपुर में धरना देकर शासन-प्रशासन को चेताया था। आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया और 20 अगस्त से ही संबंधित ठेकेदार द्वारा युद्ध स्तर पर सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।

वर्तमान में रोड पर मुरूम पाटने, गड्ढे भरने और लेवलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है और अब यह कार्य पूर्णता की ओर है। सड़क सुधरने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

क्षेत्र की जनता ने विधायक अटल श्रीवास्तव और धरने में शामिल सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का आभार जताया है।

वहीं इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाने पर ग्लोबल न्यूज़ की खबर का भी बड़ा असर माना जा रहा है।

Latest
*33 कनेक्शन काटे गए आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी सहायक अभियंता  वी.पी. यादव* *कोटा SDM सीमा पात्रे द्वारा छ.ग पं. राज अधि. तहत वसूली प्रकरणों की नोटिस जारी की गई* *लूट सको तो लूट लो सरपंच सचिव की मनमानी अफसरों की छूट* *रतनपुर की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ पीने का पानी पीने लायक नहीं* *बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार सीएमएचओ की सह पर*
*भाटापारा में इस बार 51 फीट का रावण 1 घंटे तक आतिशबाजी LED पर होगा लाइव*
*भाटापारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है* *अमरकंटक में विश्व कल्याण हेतु शुरू हुआ भव्य श्री गायत्री महायज्ञ* *भ्रष्टाचार का दीप BMO के चहेते पर 1.80 लाख डकारने का आरोप* *Pwd इंजीनियर ने कहा नोटिस दिया गया ठेकेदार को नाली सुधार के लिए*