छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*मयूर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया* 
भाटापारा 21 अगस्त/ स्थानीय मयूर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूरे उत्साह उमंग एवं देशभक्ति की भावना के माहौल में अध्यक्ष अशोक वाजपेयी ने ध्वजारोहण  किया । विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत संस्कृतिक कार्यक्रम कविता ,भाषण व छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति से भरपूर नृत्य से  राष्ट्र प्रेम की अटूट झलक की प्रस्तुति दी ।जिससे सभी अतिथि, पालक गण ,छात्रों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।अध्यक्ष महोदय अशोक वाजपेयी ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारत माता की सम्मान तिरंगे की शान, देश की आन यही भावना हम सबका गौरव है, उपाध्यक्ष रविंद्र जैन ने आजादी के वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता अखंडता और समृद्धि के लिए सदैव समर्पित रहने व प्राचार्य नंदलाल बाजपेयी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । विद्यालय के सुचारू  संचालन हेतु चुने हुए शालेय  प्रतिनिधि को अनुशासित रूप से अपने कर्तव्य व उत्तरदायित्व का निर्वहन करने हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया ।विद्यालय के हाई स्कूल , हायर सेकेंडरी की परीक्षा वर्ष 26 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष सचिव द्वारा रजत पदक व  प्रमाण पत्र प्रदान  कर सम्मानित किया गया व भविष्य में सर्वोच्च सफलता प्राप्त कर विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने  की शुभकामनाएं दी गई गई । कार्यक्रम में श्रवण अग्रवाल सचिव  विजयमल कोषाध्यक्ष , बड़ी संख्या में  उपस्थित पालकगण, छात्रों का उत्साह वर्धन करते रहे ।कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की शिक्षिका वीणा वीणा साहू , अमृता बालानी व रोजमीन खान के द्वारा व उपाध्यक्ष रविंद्र जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता  दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी गई मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

Latest
*अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी* *चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया* *रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना* *नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*