छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप*

बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट( जोली)

बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब परिवहन करते 2 अपचारी बालक गिरफ्तार  7.2 लीटर देशी शराब और स्कूटी जप्त शराब कोचियों में बिल्हा पुलिस का खौफ

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह  बिलासपुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा  राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर बीट भ्रमण एवं जनसम्पर्क के माध्यम से अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

17/08/2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब खरीद कर स्कूटी क्रमांक CG10BS 1029 में दो व्यक्ति बिल्हा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस ने स्कूटी को रोका तो उसमें सवार 2 अपचारी बालक मिले। तलाशी लेने पर सफेद प्लास्टिक झोले में 20 नग देशी मदीरा प्लेन और स्कूटी की डिक्की में 20 नग देशी प्लेन कुल 40 नग = 7.200 लीटर शराब कीमती 3600 रुपये बरामद हुई। परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जप्त किया गया।

दोनों अपचारी बालकों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

आरोपी
1.  अपचारी बालक
2.  अपचारी बालक

थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। शराब कोचियों में बिल्हा पुलिस की इस कार्रवाई से दहशत का माहौल है।

उक्त कार्रवाई में  
थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे प्रीति पैकरा करण राज बघेल आरक्षक  संतोष मरकाम  सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा

Latest
*हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया* *कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा आस्था संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है  शिवरतन शर... *जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण देशप्रेम और विकास का दिया संदेश*