*8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन*


बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट
!!बिल्हा ग्लोबल न्यूज!!शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा में आज NSUI के छात्र नेताओं ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
NSUI के जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्राचार्य डॉ. सावित्री त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
मुख्य मांगें
1. महाविद्यालय भवन एवं परिसर का समुचित रखरखाव
2. पुस्तकालय में नई पुस्तकों की व्यवस्था
3. कॉलेज परिसर में कैंटीन/कैफे की स्थापना
4. बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक
5. सभी विद्यार्थियों के लिए आई-कार्ड अनिवार्य
6. स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
7. अन्य छात्रहित की मांगें
प्राचार्य सावित्री त्रिपाठी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए छात्रहित में समस्याओं के शीघ्र निराकरण और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, विनायक, कुनाल, विवेक, सत्यम, मयंक, राजेश्वर, नितिन, वरुण, युगल, बादल, नेहा, संध्या, तन्या, अनुपमा, विभा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।