छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत*

*रतनपुर ग्लोबल न्यूज जिला संवाददाता जायसवाल की रिपोर्ट*

बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता को अनुशासन समिति का को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत किया
अधिवक्ता समुदाय में खुशी की लहर



नई दिल्ली / रतनपुर —बार कौंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा अधिवक्ता अनुशासन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बार कौंसिल ने वरिष्ठ अधिवक्ता  आलोक कुमार गुप्ता को अनुशासन समिति का को-ऑप्टेड मेम्बर मनोनीत किया है।

अनुशासन समिति, बार कौंसिल ऑफ इंडिया की वह सर्वोच्च संस्था है जो देश भर में अधिवक्ताओं के कदाचार संबंधी मामलों की सुनवाई और निराकरण का कार्य करती है। अधिवक्ता पेशे की गरिमा, मर्यादा और नैतिकता बनाए रखने में इस समिति की अहम भूमिका होती है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर  आलोक गुप्ता ने कहा कि वे हमेशा अधिवक्ता हित के लिए कार्य करेंगे और बार कौंसिल द्वारा सौंपे गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ पेशे की गरिमा भी अक्षुण्ण बनी रहे।

कानूनी जगत में खुशी की लहर 
आलोक गुप्ता जी की इस नियुक्ति से विधि जगत और अधिवक्ता समुदाय में खुशी की लहर है। उनकी ईमानदारी, विधिक ज्ञान और अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण के लिए वे अधिवक्ताओं के बीच पहले से ही सम्मानित नाम हैं।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों और आमजन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनुराग बाजपेई ने भी उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

आलोक कुमार गुप्ता

Latest
*नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया*