* ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने ध्वजारोहण कर पढ़ा दीपक बैज का संदेश*


कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
कोटा ब्लॉक कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, राम मंदिर चौक में हुआ ध्वजारोहण
कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटा मंडल के पड़ाव पारा स्थित राम मंदिर चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन भी अरुण त्रिवेदी द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण में उपस्थित रहे प्रमुख कांग्रेसजन
मंडल अध्यक्ष दिलीप श्रीवास जिला उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित कोटा मंडल प्रभारी प्रकाश जायसवाल फूलचंद अग्रहरि पार्षद कुलवंत सिंह नाजरा बेगम सतीश कुशराम विक्रांत जायसवाल अक्षय द्विवेदी प्रशांत अग्रहरि मुन्नी निर्मल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। देशभक्ति के नारों से पूरा राम मंदिर चौक गूंज उठा।
ब्लॉक अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने बताया कि कोटा ब्लॉक के सभी 6 मंडलों में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



