*2026-2028 के लिए रेलवे समिति गठित यात्रियों की आवाज बनेंगे नवमनोनीत सदस्य*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
भाटापारा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों का आगामी कार्यकाल 10 अगस्त 2026 से 9 अगस्त 2028 के लिए मनोनयन किया गया है। विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए सदस्यों के मनोनयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नवमनोनीत सदस्यों को सामाजिक, व्यापारिक एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाटापारा स्टेशन के मनोनीत सदस्य
• अमरजीत सिंह सलूजा
• लक्ष्मी नारायण सोनी
• गौरव जैन
• रविंद्र जैन
• सुरेश भानुशाली
• अभिषेक मोदी
• वासु माखीजा
इसके अलावा भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, बेल्हा, हथबंद एवं सिलयारी के स्टेशनों के लिए भी सदस्यों का मनोनयन किया गया है।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह सलूजा ने सभी नवमनोनीत सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेलवे सलाहकार समिति के माध्यम से क्षेत्र में यात्रियों की सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन की व्यवस्थाओं तथा अन्य रेलवे संबंधी जनसमस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से शिवरतन शर्मा अश्वनी शर्मा अजय कुमार स्टेशन मास्टर वा राजेश शर्मा सहित उन सभी सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सदस्य के रूप में उनकी अनुशंसा एवं मनोनयन की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।
अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि रेल यात्रियों एवं क्षेत्र की जनता की आवाज को रेलवे के उचित मंच तक पहुंचाने का अवसर है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने सभी मनोनीत सदस्यों को पुन शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की रेलवे संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समिति के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रखेंगे।
मनोनीत सदस्यों की फोटो













