अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

तड़के 3 बजे से शुरू हुआ स्नान-दर्शन का क्रम, ज्वालेश्वर महादेव के जलाभिषेक को लगीं लंबी कतारें


अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रावण मास के तृतीय सोमवार श्रावण शुक्ल पंचमी एवं नाग पंचमी के पावन संयोग पर मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पर्यटक , धार्मिक , आध्यात्मिक नगरी  अमरकंटक में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला ।

मां नर्मदा की पवित्र  स्थली में मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ , ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान , मां नर्मदा के दर्शन-पूजन तथा भगवान ज्वालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।

सोमवार तड़के लगभग 3 बजे से ही नर्मदा उद्गम क्षेत्र , रामघाट , कोटितीर्थ घाट एवं ज्वालेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी । भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िए नर्मदा जल लेकर “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष के साथ ज्वालेश्वर धाम की ओर बढ़ते रहे ।
नर्मदा स्नान के बाद

श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा उद्गम मंदिर में दर्शन-पूजन कर पवित्र जल लेकर और उसी जल से भगवान ज्वालेश्वर महादेव का अभिषेक किया जा रहा है । ज्वालेश्वर धाम में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं तथा पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर रहा ।

मां नर्मदा उद्गम मंदिर प्रांगण , कोटितीर्थ घाट और रामघाट सहित अनेक स्थलों पर  दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । धार्मिक मंत्रोच्चार , भजन-कीर्तन और शिवनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया ।

नाग पंचमी के विशेष महत्व के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली ।
बिलासपुर , मुंगेली , रायपुर , कोरबा , रतनपुर , शहडोल , अनूपपुर , डिंडोरी , पुष्पराजगढ़ सहित अनेक क्षेत्रों से श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे । कई श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के माध्यम से तो कई निजी वाहनों से यहां पहुंचे ।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मां नर्मदा मंदिर , रामघाट , कोटितीर्थ घाट , ज्वालेश्वर तिराहा एवं ज्वालेश्वर धाम सहित प्रमुख स्थलों पर पुलिस एवं सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे । यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए ।

श्रावण मास सोमवार के इस पावन अवसर पर और नागपंचमी के शुभ दिन पर अमरकंटक पूरी तरह शिवमय नजर आया । नर्मदा तट से लेकर ज्वालेश्वर धाम तक आस्था की अविरल धारा बहती रही और पूरे दिन “नर्मदे हर” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे ।

Latest
*अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया* *कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा आस्था संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है  शिवरतन शर... *जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण देशप्रेम और विकास का दिया संदेश* *राष्ट्रभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* *भाटापारा वृंदावन कॉलोनी में ध्वजारोहण वृक्षारोपण और सामाजिक एकता का संदेश* *2026-2028 के लिए रेलवे समिति गठित यात्रियों की आवाज बनेंगे नवमनोनीत सदस्य*