करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

नागपंचमी पर पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस

सनातन परम्परा को पुनर्जीवित करने की पहल

कोटा  सावन के पवित्र माह में जहां पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा है, वहीं नागपंचमी के शुभ पर्व पर *कोटा के पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला* ने सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की।

नागपंचमी के अवसर पर ग्राम पंचायत नवागांव सलका स्थित प्रसिद्ध दलहा बाबा मंदिर में संदीप शुक्ला ने कोटा अंचल की विभिन्न मानस मंडलियों को पवित्र धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस’ का वितरण किया।

संदीप शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राचीन काल से सावन माह में प्रतिदिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की ‘रामचरित मानस’ का गायन-वादन किया जाता है, जिसे ‘सवनाही’ कहा जाता है। मोबाइल और आधुनिकता के दौर में यह परम्परा धीरे-धीरे कम हो रही है। इसे पुनः हर गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामचरितमानस का वितरण किया जा रहा है

सावन के तीसरे सोमवार को दलहा बाबा मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। इस पुण्य अवसर पर अमाली, नवागांव, बिलिबंद, झोंकापारा, लमेर पारा, डोंगरी पारा, पोंडी, गढ्ढा पारा, डबरीपारा, परसदा, श्रीपारा, सलका सहित क्षेत्र की मानस मंडलियों को रामचरितमानस भेंट की गई।

वितरण कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम महाराज मोहन श्रीवास और संदीप शुक्ला के कर कमलों से ग्रंथ वितरित किए गए।

पंडित राधेश्याम महाराज ने कहा कि पूर्व में कोटा के विधायक एवं मंत्री स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ला  द्वारा भी पूरे प्रदेश में ‘तुलसी मानस सम्मान’ का आयोजन कराया जाता था। उसी परम्परा को आगे बढ़ाने का यह कार्य सनातन और हिंदू धर्म के लिए हितकारी है।

इस अवसर पर अफजल खान, हैप्पी गुप्ता, विकास देवांगन, जय गुप्ता, दुर्गेश सिंह, राजकुमार सिंह, पवन आर्मो, प्रेम श्रीवास, ओमप्रकाश यादव, प्रेम यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Latest
*नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया*