करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव*

कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट
कोटा में कलचुरी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधा समां

करगीरोड कोटा।सावन महीने के पावन अवसर पर कोटा नगर के कलचुरी समाज की महिलाओं द्वारा भव्य सावन महोत्सव का आयोजन मित्र मिलन रेस्टोरेंट में धूमधाम से किया गया। उत्सव में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सभी महिलाएं सावन के प्रतीक हरी साड़ियों, हरी चूड़ियों और पारंपरिक श्रृंगार में नजर आईं। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, सामूहिक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे माहौल में हंसी-खुशी, मस्ती और एकता की झलक देखने को मिली।

महिलाओं ने आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए इस महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल और सौहार्द को मजबूत करना था।

उपस्थित महिलाएं 
मीनू जायसवाल, ज्योति चौकसे, पिंकी जायसवाल, सरिता जायसवाल, खुशबू जायसवाल, सीमा जायसवाल, ऋतु चौकसे, उषा जायसवाल, सीमा चौकसे, पूनम जायसवाल, पूजा जायसवाल, अन्नू जायसवाल, भारती जायसवाल, जयश्री जायसवाल, वीणा जायसवाल सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कोटा नगर पंचायत की कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी मीनू जायसवाल ने आयोजन की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष  हेमलता  सहित सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज की महिलाओं को जोड़ने वाले ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए

  

Latest
*हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया* *कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा आस्था संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है  शिवरतन शर... *जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण देशप्रेम और विकास का दिया संदेश*