*रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना*

रतनपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट
20 अगस्त आज | लालपुर | दोपहर 2 बजे! चक्का जाम
*सड़क नहीं तो चक्का जाम: कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ 10-12 गांव के लोग करेंगे विशाल प्रदर्शन*
• रतनपुर-पेंड्रा NH की बदहाली के खिलाफ महाधरना
• गड्ढे, कीचड़, जाम और हादसे अब और नहीं सहेंगे
• कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में रतनपुर से पेंड्रा जाने वाली NH की बदहाल स्थिति के विरोध में लालपुर में विशाल धरना-प्रदर्शन
मांग- सड़क की तत्काल मरम्मत और चौड़ीकरण
• सड़क नहीं तो चक्का जाम
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने सभी से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन, 10-12 गांव के लोग होंगे शामिल
रतनपुर रतनपुर-पेंड्रा नेशनल हाईवे की जर्जर हालत से त्रस्त क्षेत्रवासी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और रोज लगने वाले जाम से परेशान जनता के समर्थन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मोर्चा खोल दिया है।
विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे लालपुर में विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल_ ने दी।
बैठक में विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि रतनपुर रोड की खराब स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन और भाजपा सरकार का ध्यान खींचा गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हर दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूली बच्चे, मरीज और व्यापारी घंटों जाम में फंस रहे हैं। ऐसे में अब चुप बैठना संभव नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की घोषणा नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

