करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*देशभक्ति का जश्न शासकीय कार्यालय स्कूलों  एवं वेलकम डिस्टलरी में हुआ ध्वजारोहण*

बिलासपुर कोटा ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

करगी रोड में देशभक्ति का जश्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हर जगह हुआ ध्वजारोहण

करगी रोड देश की 79वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को करगी रोड क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह जगह तिरंगा लहराया गया और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल में चार चांद लगा दिए।

स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम  
करगी रोड के विभिन्न शासकीय और निजी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाटक के माध्यम से शहीदों को याद किया।

एलबीडी स्कूल कोटा में बच्चों ने वंदे मातरम और ए वतन मेरे वतन पर शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षकों और अभिभावकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल संस्थापक आदित्य दीक्षित ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की फोटो

हर जगह हुआ ध्वजारोहण
इसी कड़ी में राम मंदिर कोटा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया।

इसके अलावा शासकीय कार्यालय न्यायालय परिसर नगर पंचायत प्रेस क्लब

वेलकम डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड छेरकाबाधा कोटा थाना में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सभी जगहों पर अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

एसडीएम कार्यालय में एसडीएम ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को देशसेवा की शपथ दिलाई।
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पालिका कोटा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू सीएमओ राहुल यादव
जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब कोटा में पत्रकारों ने एकजुट होकर देशभक्ति गीत गाए।
-कोटा थाना में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज सहित पुलिस जवानों ने परेड के साथ झंडे को सलामी दी।

देशभक्ति के नारों से गूंजा करगी रोड  
पूरे दिन क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजता रहा। स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं और बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र  जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

Latest
*देशभक्ति का जश्न शासकीय कार्यालय स्कूलों  एवं वेलकम डिस्टलरी में हुआ ध्वजारोहण* * पद्मश्री पंडित रामलाल   का बिलासपुर आगमन पर  रजक महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य स्वाग... *15 अगस्त 2026 की सुबह
अमृत के दौर में लहूलुहान कलम*
* ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  अरुण त्रिवेदी ने ध्वजारोहण कर पढ़ा दीपक बैज का संदेश* *अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया वृहद वृक्षारोपण* *तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* *थाना तोरवा, GRP एवं RPF की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग* *तिरंगा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाटापारा* *जलप्रपातों का अनुपम सौंदर्य पर्यटकों को कर रहा आकर्षित* *कलेक्टर  एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के सम्बन्ध में दिये जरूरी निर्देश*