
*भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की मंडलो में हो रही कार्यशाला*
भाटापारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के निपनिया एवं कौशलपुर मंडल में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल के ग्राम गुडेलिया व कोलिहा में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की कार्यशाला संम्पन्न वक्ताओ ने संगठन को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया अपने संबोधन में वक्ताओ ने विचारधारा, अनुशासन एवं संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने एकात्म मानववाद विषय पर विचार रखते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका बताई।वक्ताओ ने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध और संगठनात्मक रूप से सक्षम बनाने का महत्वपूर्ण मंच है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद यादव, राकेश तिवारी, प्रमोद शर्मा, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, महाबल बघेल, कृष्णा अवस्थी, केजूराम बघेल, टेसूलाल धुरंधर, मथुरा यदु, नारायण साहू, राजेश पटेल, अविनाश शर्मा, दिलीप चक्रधारी, राजा जायसवाल, शशि आनन्द बंजारे, लक्ष्मी नारायण शर्मा, चेतन वर्मा, मनोज शर्मा, संकेत अग्रवाल, संतोष साहू, हेम सिंह चौहान, सतीश साहू, विनोद मिश्रा,पीताम्बर साहू, गीता अग्रवाल, बृजेश निषाद, टिक्की वर्मा, भोला देवांगन, लुकेश साहू, मनराखन यदु, सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
