*छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप*

कोटा ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली को लेकर विवाद हो रहा है। ग्राम वासियों का आरोप है कि सरपंच पति और अन्य व्यक्तियों द्वारा मनमानी गांव के ही एक प्राइवेट व्यक्ति को मकान टैक्स वसूली के लिए रखा गया वह अपने तरीके से वसूली कर रहा है, जिसमें ₹100 से लेकर ₹500 तक की राशि ली जा रही है।
ग्राम वासियों ने शिकायत की है कि पंचायत सचिव ने वसूली बुक खाली में अपने हस्ताक्षर करके दे दिया है, ग्राम पंचायत वसूली में उसकी भी सहभागिता है वहाब खान, आरिफ खान, सिराज फारुकी, समी फारूकी ग्राम वासियों ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय से की जाएगी की बात कही दोषियों पर कार्यवाही की मांग की जायेगी ग्राम पंचायत सचिव दिव्या खाडे से बात की गई उनका कहना है कि मकान टैक्स वसूली के लिए हम लोग ग्राम पंचायत सरपंच के सहमति से नियुक्ति की गई जिसमें सरपंच पति एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल है अभी मार्च क्लोजिंग है। मेरा प्रभार 2 ग्राम पंचायत में है मैं उपस्थित नहीं रह सकता मकान का निर्धारित शुल्क ₹300 के लगभग है


