Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*खेल सामाजिक एकता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं – शिवरतन शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 21 दिसंबर/ जिंदगी और क्रिकेट मैच दोनों में कम से कम एक बात सामान्य होती है। यह दोनों ही रोमांच से भरपूर रहते हैं। बाजी कभी भी पलट सकती है। बस हमको नई ऊर्जा के साथ लगातार संघर्ष करते रहना है। उक्त बातें भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने शनिवार को नगर के रावणभाटा मैदान में चल रहे रात्रिकालनी क्रिकेट के समापन समारोह में कही।
क्रिकेट के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि खेल सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते ही हैं बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी यह जीवन की आवश्यकता है। खेल अनुशासन सीखता है और अनुशासित व्यक्ति को जिंदगी में हार, दुख, परेशानियां नहीं डरा सकती वो हर स्थिति का डट कर मुकाबला करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए सभी को खेलना भी चाहिए और खेलों से सीख भी लेनी चाहिए।
     शिवरतन शर्मा ने विनर टीम को ट्राफी एवं प्राइज राशि एवं उप विजेता  को आगे और अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनायें दी..
साथ ही उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। शिवरतन शर्मा ने सभी खिलाडिय़ों एवं आयोजकों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
  समापन समारोह में जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुनील यदु,  सभापति बाल गोविन्द पटेल, कमेंटिटर दुर्गेश यदु, योगेंद्र यदु, माखन साहू, नानक साहू, सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*