Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*दूधगांव में सामुदायिक बैठक द्वारा स्वयंसेवकों का किया गया क्षमता वर्धन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*दूधगांव में सामुदायिक बैठक द्वारा स्वयंसेवकों का किया गया क्षमता वर्धन*
*कोण्डागांव, 28 मई 2024/* कोण्डागांव के ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी के दूधगांव में राज्य बाल संरक्षण विशेषज्ञ यूनिसेफ चेतना देसाई ने सामुदायिक बैठक लेते हुए स्वयमसेवकों का क्षमता वर्धन किया गया। इस बैठक में सरपंच विजय सोढ़ी के साथ युवोदय कोंडानार चौंप्स स्वयंसेवक, ग्रामीण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ गर्भवती महिला एवं शिशुवती महिलाएं उपस्थित रहे। चेतना देसाई ने मानसिक स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के महत्व पर विशेष ध्यान देते हुए स्वयंसेवकों को इस दिशा में जागरूक किया गया। सरपंच ने भी युवोदय कोंडानार चौंप्स स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सहयोग के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गयी।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने स्वयंसेवकों द्वारा किए जाने वाले सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। गांव के ग्रामीणों को स्वयंसेवकों द्वार टीकाकरण और एनआरसी के बारे में जानकारी साझा की गयी। स्वयंसेवकों के द्वारा ग्रामीण बुजुर्गों के दस्तावेजीकरण और महतारी वंदन योजना में सहयोग हेतु आयुष्मान कार्ड के लिए फॉर्म भरने सहयोग के बारे में बताया गया। सामुदायिक बैठक में स्वयंसेवकों के आगे बढ़ाने और सामाजिक सहयोग में वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इससे गांव के विकास और निर्माण में सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

Latest news
*BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग* *भाटापारा दुर्ग हटिया एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ* *भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान* *अमरकंटक के श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी व लकवा जांच शिविर आयोजित* *अमरकंटक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान* *अमरकंटक के जालेश्वर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ * *रेवा सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन * *सिर पर मंदिर रखकर  मां नर्मदा परिक्रमा कर रहे* *प्राइवेट स्कूल डी ए वी के उद्घाटन में पहुंचे शिक्षा मंत्री* *शोक की घड़ी दी आर्थिक व सामाजिक सहायता*