
*भाटापारा शिवरतन शर्मा ने ली पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओ की बैठक*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा गंभीर,जयंती पटेल – शिवरतन शर्मा ने ली पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओ की बैठक*
भाटापारा 2 दिसंबर/मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा गंभीर है। पार्टी कार्यकर्ताओं को तकनीकी जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में भाटापारा विधानसभा के पाचो मंडलो में क्रमशः मंगलवार को भाजपा SIR जिला प्रभारी, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ताओ की बैठक ली
*शक्तिकेंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
जयंती पटेल ने कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचना है। माइक्रो मैनेजमेंट के तहत हर छोटे से छोटे बिंदु पर ध्यान देते हुए कार्य करना होगा। शक्तिकेंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सूची पुनरीक्षण का समय अब बढ़ कर 11 दिसंबर तक चलेगा। इसमें पूरी ताकत झोंकनी होगी। बूथ स्तर पर विशेष प्रयास करते हुए विचार परिवार के लोगों को मतदाता सूची में जरूर जुड़े हैं की नहीं इसका निरिक्षण करना होगा। आवश्यक कामों को छोड़कर अब केवल 8 दिन इस अभियान में पूरा समय देने की कोशिश करें।
बैठक को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है। देश में अब एकीकृत मतदाता सूची के आधार पर चुनाव होंगे, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने एसआईआर को उन लोगों की पहचान का सटीक तरीका बताया, जो गलत ढंग से मतदाता सूची में नाम जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि सही मतदाता की पहचान और उन्हें मतदान का अधिकार दिलाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है, और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण निष्ठा के साथ जुटा हुआ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने बैठक को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं को फर्जी मतदाताओं पर विशेष सतर्कता बरतने, बूथ स्तर पर नाम जोड़ने या हटाने की स्थिति की सटीक जानकारी एकत्र करने और बीएलओ द्वारा संभावित त्रुटियों पर नजर रखने कहा।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, केजूराम बघेल, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, SIR विधानसभा प्रभारी आशीष जायसवाल, महाबल बघेल, मथुरा यदु,पवन वर्मा, नारायण साहू, चन्द्रमणी तिवारी सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता पाचो मंडलो में उपस्थित रहे
