Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कलेक्टर ने एसपी के साथ बायपास मार्ग का निरीक्षण किया*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*कलेक्टर ने एसपी के साथ बायपास मार्ग का निरीक्षण कर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश*

*कोंडागांव, 24 अप्रैल 2025/* कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना ने आज पुलिस अधीक्षक  वाय अक्षय कुमार के साथ कोंडागांव में निर्माणाधीन बायपास मार्ग का निरीक्षण किया तथा शेष कार्य को समय सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बायपास मार्ग का समय पर निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक मशीनरी और मानव संसाधनों बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगभग 8.89 किलोमीटर लंबाई वाले बायपास मार्ग सहित सभी पुल-पुलियों का भी गहन अवलोकन किया और मजदूर की संख्या बढ़ाते हुए बचे हुए सभी कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एस.डी.एम. श्री अजय उरांव तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।

Latest news
*कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ* *नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न* *डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का  जमकर प्रदर्शन* *अमरकंटक में श्री रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण का आयोजन* *अमरकंटक के मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिव गोपाल आश्रम के सामने भरता है वर्षा का जल* *सुहागिन महिलाओं ने की पूजनअर्चन वट वृक्ष की लगाई फेरी* *भीषण गर्मी में कोटा नगर पालिका की जल व्यवस्था ध्वस्त टैंकर के भरोसे लोग* *डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*