Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बेकाबू हाइवा ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत,एक गंभीर *

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


कोंडागांव

बेकाबू हाइवा ने बलेनो कार को मारी टक्कर, चालक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल।
कोंडागांव।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर  मंगलवार दोपहर हुए  दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई ,एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ।पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में कार चालक रोशन कोठरिया उम्र 45 वर्ष  की मौत हुई,शेषमल सुराणा,उम्र 57 वर्ष घायल  दोनों कोंडागांव निवासी है।जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।घायल का उपचार जारी है।
लौह अयस्क से भरी हाइवा सीजी 04पीसी 9490 रायपुर की ओर जा रही थी। बलेनो कार सीजी 27एन 2733 कांकेर से कोंडागांव की और तरफ आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन लंजोडा कोसापारा के पास पहुंचे, हाइवा चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया गलत साइड में जाकर कार को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए,घटना के तुरंत बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
सड़क दुर्घटना में जिसकी मौत हुई वह नगर का  कपड़ा कारोबारी था वही घायल व्यक्ति नगर का प्रतिष्ठित सोना चांदी कारोबारी था।व्यवसायियों के सड़क हादसे का शिकार होने के बाद नगर के व्यवसायियों में शोक का माहौल है।

Latest news
*भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ* *ब्रेकिंग न्यूज़ हिरण तेंदुए के बाद अब भालू की मौत वन विभाग पर उठे सवाल* *अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा* *अनूपपुरअपर कलेक्टर  बलवीर रमन ने संभाला पदभार* *103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन* *बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात* *भाटापारा में यातायात व्यवस्था समस्याग्रस्त, सरयू साहित्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन*