Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला हर रविवार विशेषज्ञों की सेवाएं*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा मिर्गी, मधुमेह, स्त्री रोग, अस्थि व शिशु रोग पर विशेष परामर्श व दवाएं निःशुल्क


अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित श्री श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय विगत कई वर्षों से क्षेत्रवासियों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है । चिकित्सालय में 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है ।

चिकित्सालय के तत्वावधान में प्रत्येक माह निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच , आवश्यक परामर्श तथा दवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं । प्रत्येक रविवार को अलग-अलग रोगों से संबंधित शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
मासिक शिविरों की रूपरेखा इस प्रकार है:
1 मार्च – प्रथम रविवार — मिर्गी , लकवा व स्नायु रोग
चिकित्सक: डॉ. रजनीश पांडेय (बिलासपुर)
8 मार्च – द्वितीय रविवार — मधुमेह (शुगर) , उच्च रक्तचाप , सिकलसेल व मानसिक रोग
चिकित्सक: डॉ. योगेन्द्र परिहार (बिलासपुर), डॉ. शकुंतला लांझी (अमरकंटक), डॉ. एस.के. घर (बिलासपुर), डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. मनोज मेरगो
15 मार्च – तृतीय रविवार — स्त्री रोग विशेष शिविर
चिकित्सक: डॉ. इशिता प्रियदर्शिनी , डॉ. वर्षा नरेटी , डॉ. मीनाक्षी (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
22 मार्च – चतुर्थ रविवार — अस्थि एवं शिशु रोग शिविर
चिकित्सक: डॉ. वैभव कौशिक (अस्थि रोग विशेषज्ञ) , डॉ. अंकित शाह, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. बलदेव (शिशु रोग विशेषज्ञ)
आगामी विशेष शिविर:
01 मार्च 2026 (रविवार): मिर्गी रोग विशेष शिविर
08 मार्च 2026 (रविवार): मधुमेह (शुगर) रोग विशेष शिविर
सभी स्वास्थ्य शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे जबकि अन्य दिनों में चिकित्सालय के नियमानुसार शुल्क देय होगा ।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क: 8839037328 , 9329293579
चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*