छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध शराब बेचने वाले 6 आरोपी पकड़े, 184 पाव जब्त*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*****अवैध शराब बेचने वाले 6 आरोपी पकड़े, 184 पाव जब्त*

भाटापारा 19 अप्रैल/ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को सुहेला, भाटापारा ग्रामीण और सिमगा थाना पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के पास से 17,800 रुपए कीमत की 184 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई। शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम चंदेरी निवासी 32 वर्षीय हेमंत यदु, वर्मा ढाबा सुहेला में रह रहा 39 वर्षीय टाकेश्वर पासवान, ग्राम धोबनीडीह निवासी 22 वर्षीय सुमित सोनवानी, ग्राम पडकीडीह निवासी 40 वर्षीय डुलूराम पैकरा, ग्राम डिग्गी निवासी 22 वर्षीय आशीष बंजारे और 20 वर्षीय प्रिंस बांधे शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Latest
*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब*